Home » News Update » युवा जदयू प्रदेश सचिव संजय मेहता ने औरंगाबाद डीएम से की मुलाकात, ग्राम विकास पर रखी मांग।

युवा जदयू प्रदेश सचिव संजय मेहता ने औरंगाबाद डीएम से की मुलाकात, ग्राम विकास पर रखी मांग।

औरंगाबाद: नबीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत अंतर्गत मलवारिया गांव में विकास को लेकर युवा जदयू प्रदेश सचिव संजय मेहता ने औरंगाबाद जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री जी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में समाजसेवी जितेंद्र कुमार मेहता, वार्ड प्रतिनिधि लक्ष्मण मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संजय मेहता ने ग्राम विकास के लिए मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देने की बात कही और स्थानीय लोगों की समस्याओं को विस्तार से साझा किया।

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जितेंद्र कुमार मेहता और लक्ष्मण मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किए और ग्राम विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह विचार-विमर्श मलवारिया गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal