Home » News Update » थाना के ठीक बाहर पारा शिक्षक ने खुद पर पेट्रोल डाल कर मार ली माचिस… फिर

थाना के ठीक बाहर पारा शिक्षक ने खुद पर पेट्रोल डाल कर मार ली माचिस… फिर

Palamu : थाना के बाहर बाहर एक पारा शिक्षक ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर माचिस मार ली। कोई कुछ समझ पाता तब तक पारा शिक्षक झुलसने लगे थे। इस घटना में पारा शिक्षक के शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा जल गया है। MRMCH में प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई गई है। पारा शिक्षक की पहचान 40 साल के रणधीर कुमार सिंह के तौर पर की गयी। रणधीर पलामू के पांडू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डाला में बतौर पारा शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं इस घटना को पांडू थाना के ठीक सामने अंजाम दिया गया।

 

पांडू थानेदार कुमार सौरभ ने बताया कि पारा शिक्षक रणधीर कुमार सिंह शराब पीकर गांव में बना रहे जलमीनार के निर्माण में लगे मिस्त्री और मजदूर के साथ मारपीट कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर उनके चचेरे भाई और प्रमुख पति सिंटू सिंह ने उन्हें डांट फटकार लगाई और बताया कि पारा शिक्षक होते हुए शराब पीकर ऐसी हरकत करना ठीक नहीं है।

 

पारा शिक्षक रणधीर को अपने बड़े भाई की डांट फटकार नागवार गुजरी और उन्होंने भाई के खिलाफ ही मामला दर्ज करने के लिए आवेदन लेकर थाना पहुंच गए। हालांकि वह थाना गेट के अंदर नहीं आए वह अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ भी लेकर आए थे। उन्होंने गेट के पहले ही अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना की फैली खबर के बाद आसपास से जुटे लोगों ने झुलसे टीचर को बचाया गया और फिर इलाज के लिए भेजा गया।

 

पांडू थानेदार कुमार सौरभ ने कहा कि अगर आवेदन लेकर था के अंदर पहुंचते तो जरूर उस पर विचार किया जाता, लेकिन घटना से लगता है कि रणधीर कुमार सिंह प्लानिंग के तहत खुद को जलाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ लेकर पहुंचे थे और थाना गेट से पहले खुद को जला लिया। पूरे मामले में जांच की जा रही है।

 

इधर, पारा शिक्षक रणधीर कुमार को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए MRMCH में मंगलवार शाम लाया गया और प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने से पहले उनका बयान लिया गया। हालांकि रणधीर कुमार बार-बार अपना बयान बदल रहे थे।

 

जानकारी मिली है कि थाना आने के दौरान रणधीर अपनी सात साल की बेटी को भी साथ लेकर बाइक से आए थे। थाना गेट से पहले अपनी बेटी को उतारकर साइड कर दिया था एवं खुद को जला लिया था।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal