Home » News Update » जल सहिया ने पेयजल स्वच्छता विभाग तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया।

जल सहिया ने पेयजल स्वच्छता विभाग तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया।

तेनुघाट: कसमार प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के जल सहिया ने पेयजल स्वच्छता विभाग तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। दर्जनों जल सहिया ने झारखंड सरकार द्वारा घोषित स्मार्टफोन की मांग की साथ ही वर्षों से कार्य कर रही जल सहिया का प्रोत्साहन राशि का भी भुगतान करने की भी मांग की ।

अध्यक्ष कसमार प्रखंड जल सहिया संघ के मीना देवी ने बताई कि वर्ष 2011में जल सहिया का चयन सरकार द्वारा किया गया है। परन्तु वर्ष 2019 में सरकार द्वारा सभी जल सहिया को एक हजार रुपए प्रति माह प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की वो राशि भी सही ढंग से किसी भी जल सहिया दीदी को भुगतान नहीं किया गया है। वहीं वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2024 तक पांच वर्षों में कुल मिलाकर किसी को दस हजार तो किसी को बारह हजार और किसी को अधिकतम सोलह हजार पांच वर्षों में भुगतान किया गया है। जब की पांच वर्षों में प्रति वर्ष बारह हजार के हिसाब से साठ हजार रुपए होता है।

आगे बताया कि वर्ष 2024 के चुनाव में सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में प्रोत्साहन राशि एक हजार बढ़ा कर दो हजार देने की घोषणा की थी। सरकार गठन के दो माह बीत जाने के बाद भी आज तक नई राशि तो छोड़िए पुरानी राशि का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है।

वहीं अधिकारियों के द्वारा बताया जाता है कि स्मार्ट फोन का पैसा आप सभी के खाता में भेज दिया गया है। परंतु 28 फरवरी तक तो खाता कोई राशि नहीं आया है।

सभी उपस्थित जल सहिया ने कहा झारखंड सरकार का नीति जल सहियाओ प्रति साफ नहीं है। मैया सामान्य योजना पर उंगली उठाते हुए बताया कि घर बैठे महिलाओं को सरकार 2,500 रुपए का सामान्य राशि दे रही है। और हम लोग कामकाजी महिलाओं को सरकार 1,000 रुपए या अब बाध्य कर 2,000 रुपए देने का घोषणा किया है, जो अब तक का भुगतान भी नहीं हो प रहा है। उन्होंने बताया कि जल सहियाओं को मैया सम्मान योजना से वंचित रखा गया था जो संवैधानिक नहीं है। ना तो हमें वेतन दिया जाता है और ना ही हमारा प्रोत्साहन राशि दिया जाता है। यदि दिया भी जाए तो भी क्या 1,000 या 2,000 में हम जल सहियाओं का घर चल जाएगा सरकार को इस दिशा में सोचना चाहिए।

वहीं कार्यपालक अभियंता के कक्ष में ताला लगा हुआ था, सहायक कार्यालय में मौजूद थे ।

इस अवसर पर रेखा देवी, लतिका देवी, निर्मला देवी, अष्टमी देवी, मंजू देवी, मीना देवी, रोहिणी देवी, रीमा देवी, सुनीला देवी, सुलोचना देवी, साजिबुन निशा, प्रमिला देवी, गंगा मानी दे, चंदा देवी, कुंती देवी, कौशल्या देवी, रीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal