Ranchi : झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को दो विभागों की नई जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें CID और ACB का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संबंधित अधिसूचना गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी है। यहां याद दिला दें कि 1990 बैच के IPS अधिकारी अनुराग गुप्ता जब प्रभारी DGP के पद पर थे, तब भी उनके पास CID और ACB का अतिरिक्त प्रभार था।
पर सरकार ने जब उन्हें नियमित तौर पर डीजीपी बना दिया, तब उन्होंने दोनों विभागों का अतिरिक्त प्रभार खुद छोड़ दिया था। शुक्रवार को उन्हें फिर से दोनों विभागों की जिम्मेदारी फिर से दे दी गयी है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
