Home » News Update » DGP के इस एक आदेश से झारखंड पुलिस महकमे में खलबली

DGP के इस एक आदेश से झारखंड पुलिस महकमे में खलबली

Ranchi : झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता फुल एक्शन मोड में हैं। वे किसी भी तरह की अनुशसनहीनता या काम में लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में बिल्कुल नहीं है। DGP अनुराग गुप्ता ने सख्त लहजे में कह दिया है कि कोई भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी को नहीं बख्शा जायेगा, जांच में बाद जो दोषी पाये जायेंगे। DGP ने राज्यभर में पोस्टेड गैर अनुशासित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है। प्रक्षेत्रीय IG और सूबे के पांचों रेंज के DIG को एक हफ्ते के भीतर लिस्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। DGP के लिस्ट तैयार करने के आदेश के बाद से पुलिस महकमे में खलबली मच गयी है।

किन पदाधिकारियों और कर्मियों की मांगी गयी है लिस्ट

1. जिनके खिलाफ आम जनता और महिलाओं से दुर्व्यवहार करने के इल्जाम में कार्रवाई की गयी हो।

2. जिनकी भू-माफियाओं/आपराधिक प्रवृति के लोगों के साथ संलिप्तता पायी गयी है।

3. जिनके खिलाफ अपने वरीय पदाधिकारियों के साथ उदंडतापूर्ण व्यवहार करने के आरोप में कार्रवाई की गई है या फिर उदंडतापूर्ण व्यवहार करते हैं।

4. जो कतर्व्य से फरार रहते हैं।

5. जो कर्तव्य के दौरान हमेशा शराब के नशे में रहते हैं।

6. जो अक्सर बिना कारण अवकाश से पिछड़ते है।

7. जिनके विरुद्ध भ्रष्ट्राचार का आरोप हो।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal