Home » News Update » महज 17 साल की उम्र में टपका दिया था जिगरी दोस्त को, अब खुद इस हाल में मिला।

महज 17 साल की उम्र में टपका दिया था जिगरी दोस्त को, अब खुद इस हाल में मिला।

Ranchi : महज 17 साल की उम्र में अपने जिगरी दोस्त को पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतारने वाले सुमित वर्मा उर्फ टकला की डेड बॉडी संदिग्ध हालत में मिली। शुक्रवार को राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड के इंद्रपुरी रोड एक स्थित वार्ड पार्षद अशोक यादव के दफ्तर के सामने एक कमरे में उसकी डेड बॉडी मिली। उसकी बॉडी रस्सी से बने फंदे के सहारे कमरे में झूलती हालत में मिली। टकला की मौत के फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना सुखदेवनगर थाने की पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टकला की डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार मनोज कुमार ने आशंका जताई है कि टकला की मौत के पीछे उसकी माशूका का हाथ हो सकता है। संभवः माशूका ने ही टकला का काम तमाम करवाया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा। इलाके के कुछ लोगों ने हौले से बताया कि टकला कुछ महिने पहले ही जेल से निकला था। उसका एक लड़की के साथ चक्कर चल रहा था। वहीं, उस लड़की को कई दफा दूसरे लड़के साथ देखा गया। आशंका जतायी जा रही है कि उसी लड़के के साथ मिल कर प्रेमिका ने ही टकला को ठिकाने लगा दिया और उसे सुसाइड दर्शाने के वास्ते फंदे के सहारे बॉडी को लटका दिया।

यहां याद दिला दें कि सुमित वर्मा उर्फ टकला पर उसके ही दो दोस्तों के मर्डर का इल्जाम है। पहली हत्या टकला ने अपने दोस्त अंकुश शर्मा की की थी। महज 17 साल की उम्र में उसने अंकुश शर्मा को पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके बाद एक साल उसे रिमांड होम में रखा गया। बालिग हो जाने पर उसे रांची सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। जेल से निकलने के बाद उसने अपने एक और दोस्त अविनाश कुमार को भी मौत की नींद सुला दिला दिया। नशा करने को लेकर हुए लफड़े में टकला ने अविनाश की हत्या छुरा मारकर कर दी थी। अब शुक्रवार को टकला की डेड बॉडी मिली है। पुलिस उसकी मौत के पीछे छुपे राज का खुलासा करने में जुट चुकी है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal