Home » News Update » हाई अलर्ट पर रांची और गुमला पुलिस, बॉर्डर भी सील… जानें क्यों

हाई अलर्ट पर रांची और गुमला पुलिस, बॉर्डर भी सील… जानें क्यों

Ranchi : जहां 24 घंटे सख्त पहरा हो, चप्पे-चप्पे पर कानून के पहरेदार हों, कदम-कदम पर तीसरी आंख से निगरानी की जा रही हो… उस रांची सेंट्रल जेल से एक कैदी का भाग निकलना हर किसी को चौंका गया। भागने वाले खूंखार कैदी का नाम समीर तिर्की उर्फ शाकिर तिर्की बताया गया। वह एक उग्रवादी संगठन से ताल्लुक रखता है। इतनी हाई लेवल सिक्योरिटी के बावजूद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से समीर तिर्की कैसे भाग निकला, इस बात का पता लगाने में जेल प्रशासन जुट चुका है। झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल के अनुसार शुक्रवार सुबह हाजिरी के दरम्यान पता चला कि कैदी समीर तिर्की जेल में नहीं है। जांच की गयी तो खुलासा हुआ कि वह बीते गुरुवार को शाम करीब सात बजे ही जेल से भाग चुका था। जेल अधिकारियों को उसके भागने की भनक तक नहीं लगी। कैदी के जेल से भाग निकलने की फैली खबर के बाद रांची सेंट्रल जेल में तहलका मच गया। वहीं, उसे खोजने की कवायद शुरू हो गयी। IG ने बताया कि समीर तिर्की उर्फ शाकिर तिर्की मर्डर के एक मामले में साल 2018 से जेल में बंद था। वह गुमला का रहने वाला है। इस चलते रांची और गुमला पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। वहीं, बॉर्डर को सील कर दिया गया है।

 

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal