Home » News Update » CM नीतीश कुमार हो गये 74 साल के, PM सहित कई दिग्गज नताओं ने दी बधाई

CM नीतीश कुमार हो गये 74 साल के, PM सहित कई दिग्गज नताओं ने दी बधाई

Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार को आज उनके 74वें जन्मदिन पर PM मोदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया के X हैंडल पर CM नीतीश कुमार के नाम पोस्ट किया है। PM मोदी ने लिखा, “बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।”

CM नीतीश कुमार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी है। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए जन कल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं।”

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है। योगी ने एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है।

योगी आदित्यनाथ के अलावा नितिन गडकरी, चिराग पासवान, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन समेत कई नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal