Home » News Update » अजब-गजब तरीके से टपा देते लोगों के खाता से माल, धराये शातिरों ने उगले राज

अजब-गजब तरीके से टपा देते लोगों के खाता से माल, धराये शातिरों ने उगले राज

Giridih : भोले-भाले लोगों के खाता से माल टपा देने वाले दो शातिर साइबर क्रमिनल्स को गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को इसी थाना क्षेत्र के पपरवाटांड स्थित एक घर से दबोचा गया है। इसमें 21 साल का संतोष मंडल और 32 साल का तुसली मंडल शामिल है। दोनों गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से छह मोबाइल फोन, नौ सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया गया है। इस बात की जानकारी आज यानी सोमवार को साइबर DSP आबिद खान ने मीडिया के साथ साझा की।

DSP ने मीडिया को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पपरवाटांड के एक घर में गलत काम किया जा रहा है। इस घर में रहने वाले लोगों को लूर-लक्षण सही नहीं लगते। मिली इंफॉर्मेशन को गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ विमल कुमार को सूचना दी गयी। SP के आदेश पर साइबर DSP आबिद खान की देखरेख में टीम गठित की गयी। टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और दोनों साइबर क्रिमिनल्स पुलिस के शिंकजे में आ गये। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने राज खोला कि भोले-भाले लोगों को फोन कर झांसे में लेते थे। बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, ग्राहक सहायता, बिजली बिल अपडेट आदि का काम कराने के बहाने फर्जी लिंक भेज कर उनके खाता से माल उड़ा लेते थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal