Home » News Update » पीएचईडी – पंचायती राज विभाग से खराब पड़ें चापाकलों को दुरूस्त कराएं, जेई के साथ नियमित करें बैठक।

पीएचईडी – पंचायती राज विभाग से खराब पड़ें चापाकलों को दुरूस्त कराएं, जेई के साथ नियमित करें बैठक।

तीन दिनों में जल सहिया से खराब पड़ें चापाकलों की सूची करें एकत्र।

स्कूल/आंगनबाड़ी केंद्र/सामुदायिक शौचालयों की मरम्मती – साफ – सफाई कराएं, 15 वें वित्त आयोग की 30 फीसदी स्वच्छता मद से करें खर्च।

बोकारो: वीडियो संवाद के माध्यम से उपायुक्त विजया जाधव ने कार्यालय कक्ष में सभी बीडीओ, डीपीआरओ, एएमसी चास और कार्यपालक अभियंता आदि के साथ किया बैठक, दिया जरूरी दिशा – निर्देश।

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से उपायुक्त विजया जाधव ने वीडियो संवाद (वीसी) के माध्यम से गर्मी के मौसम में आमजनों को पेयजल संकट नहीं हो। इसके लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अपर नगर आयुक्त चास, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि के साथ बैठक किया। मौके पर *पेयजल एवं स्वच्छता विभाग चास/तेनुघाट के कार्यपालक अभियंता राम प्रवेश राम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

 

समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने सभी बीडीओ को स्थानीय स्तर पर सभी जल सहियाओं के साथ बैठक करके क्षेत्र अंतर्गत खराब पड़े चापाकलों/सोलर जल मिनार/लघु जल मिनार आदि की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने 03 दिनों के अंदर इस सूची को तैयार करने को कहा। साथ ही, पेयजल विभाग से लगाएं गए चापाकलों, जल जीवन मिशन के माध्यम से अधिष्ठापित जल मीनार, सिंगल विलेज जलापूर्ति योजना की मरम्मत कार्य को पेयजल विभाग द्वारा कराएं। उन्होंने विभाग के कनीय अभियंता के साथ नियमित बैठक करने को कहा। वहीं, शेष योजनाओं द्वारा अधिष्ठापित चापाकल/जलापूर्ति योजना की मरम्मती पंचायती राज विभाग द्वारा 15 वें. वित्त आयोग के द्वारा आवंटित राशि के 30 फीसदी पानी मद से खर्च कर सुनिश्चित करने को कहा।

 

उपायुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम को विभिन्न पंचायतों के मुखिया से इस दिशा में अविलंब कार्य शुरू करने को समन्वय करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को भी अपने स्तर से सभी मुखियाओं के साथ बैठक कर कार्ययोजना की रूप रेखा तैयार कर जल्दी मरम्मत कार्य को शुरू करने को कहा।

 

उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत संचालित *विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बस स्टैंड के शौचालय, विभिन्न हाट – बजार के शौचालय आदि की मरम्मती भी जिला पंचायती राज विभाग मुखिया के माध्यम से 15 वें. वित्त आयोग के 30 फीसदी स्वच्छता मद से मरम्मती कार्य करने का निर्देश दिया। ताकि आमजनों/स्कूली बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो।

 

इस दौरान अबुआ आवास योजना के तहत भवन निर्माण के साथ ही शौचालय निर्माण कराने के कार्य को भी गति देने का उपायुक्त ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया। कहा कि लाभुक को प्रेरित करें कि वह घर बनाने के साथ ही शौचालय का निर्माण कार्य पूरा करें। शौचालय निर्माण होने के बाद उन्हें शौचालय का 12 हजार रूपए उपलब्ध कराया जाएगा।

 

वीडियो संवाद में उपायुक्त ने आगामी 08,09 मार्च को सभी प्रखंडों में हेमोग्लोबीन जांच शिविर, विशेष राजस्व शिविर, रिक्त पड़ें आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविका – सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा आयोजित करने, विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने, एमडीएम की जांच करने आदि का दिशा – निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने होली पर्व को देखते हुए सभी बीडीओ को अपने क्षेत्र में अलर्ट रहने, संबंधित थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal