Patna : भाजपा के सीनियर नेता दिलीप जायसवाल को बिहार BJP का नया बॉस यानी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आज यानी मंगलवार को उनके दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। हालांकि गुजरे छह महीने पहले से दिलीप जायसवाल BJP प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। दिलीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सोमवार से ही शुरू हुई थी। उन्होंने पार्टी के चुनाव पदाधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपना पर्चा दाखिल किया था। वहीं दोनों डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, और एमएलसी संजय मयूख दिलीप जायसवाल के प्रस्तावक बने। मंगलवार को इनके नाम पर भाजपा आलाकमान ने फिर से मुहर लगा दिया। अब दिलीप जायसवाल 2025-27 तक अध्यक्ष रहेंगे। यहां याद दिला दें कि गुजरे कुछ रोज पहले ही BJP नेता दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
