Home » News Update » धमाके से दहला सारंडा जंगल, जख्मी जवान रांची के इस अस्पताल में एडमिट

धमाके से दहला सारंडा जंगल, जख्मी जवान रांची के इस अस्पताल में एडमिट

Chaibasa : चाईबासा का सारंडा जंगल आज यानी बुधवार को IED बम के धमाकों से दहल उठा। नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये इस IED के ब्लास्ट होने से तीन जांबाज जवान बेतरह जख्मी हो गये हैं। तीनों जवान CRPF के हैं। साथी जवान तीनों जख्मी जवानों को रेस्क्यू कर जंगल से बाहर ले आये। जख्मी जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है। जख्मी जवानों को रांची के राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

चाईबासा पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने घटना के बारे में बताया कि बुधवार को भोर के करीब साढ़े आठ बजे CRPF की 197 बटालियनके जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम बालिबा के आस-पास के जंगली/पहाड़ी इलाके में जब वे घुसे तो प्लांट किया गाय IED विस्फोट कर गया। इस ब्लास्ट में तीन जांबाज एसी जीजे साईं, HC/RO वीटी राव और CT/DT धैमेंद्र कुमार जख्मी हुए हैं। जख्मी जवानों को इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। वहीं, इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गयी है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal