Home » News Update » DGP-IG ने जाना IED ब्लास्ट में जख्मी हुए जवानों का हाल

DGP-IG ने जाना IED ब्लास्ट में जख्मी हुए जवानों का हाल

Chaibasa : चाईबासा में सुरक्षाबलों के सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में तीन जवान घायल हो गए। चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि बुधवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम बालीबा के पास जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पहले से आईईडी प्लांट किया था। इसके अलावा, नक्सलियों ने रास्ते में गड्ढा कर लोहे का तीर (स्पाइक होल) भी लगाए थे, जिसकी चपेट में आने से CRPF 197 बटालियन के एसी जीजे साई, एचसी/आरओ वीटी राव और सीटी/जीडी धर्मेंद्र कुमार घायल हो गए। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से रांची लाकर राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों से झारखंड DGP अनुराग गुप्ता और IG अखिलेश झा ने राज अस्पताल में मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, नोछु, अनल, असीम मडल, अजय महतो, सागेन अगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हासदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय हैं।इन नक्सली गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस, कोबरा 203 बटालियन, 209 बटालियन, झारखंड जगुआर और CRPF की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियन का संयुक्त अभियान जारी है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal