Home » News Update » वरिष्ठ शिक्षक उमाशंकर तिवारी को सम्मानपूर्वक विदाई, शिक्षा जगत में योगदान सराहनीय”

वरिष्ठ शिक्षक उमाशंकर तिवारी को सम्मानपूर्वक विदाई, शिक्षा जगत में योगदान सराहनीय”

सरातू, नबीनगर (औरंगाबाद): राजकीय मध्य विद्यालय, सरातू, नबीनगर में आज दिनांक 5 मार्च 2025 को वरिष्ठ शिक्षक  उमाशंकर तिवारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावक, शिक्षा प्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानित कर उनके शिक्षा जगत में दिए गए योगदान की सराहना की।
समारोह के मुख्य अतिथि D.P.O. दयाशंकर सिंह (औरंगाबाद), प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राज नारायण राय (नबीनगर) तथा B.P.M. सोदर्य (नबीनगर) रहे। इनके अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र मोची, शिक्षकगण अजय कुमार सिंह, उर्मिला देवी, अजय कुमार मेहता, अमरेंद्र प्रसाद मेहता, नीरज कुमार, रजनी कुमारी, रंजीत कुमार सिंह, रामप्रवेश यादव, दिनेश कुमार सहित अन्य स्कूल के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक- शिक्षिका समेत स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उमाशंकर तिवारी के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें एक आदर्श शिक्षक, अनुशासनप्रिय और छात्रों के प्रेरणास्रोत के रूप में वर्णित किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भावभीनी विदाई दी।
समारोह के अंत में सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की कामना करते हुए उनके अनुभवों से आगे भी मार्गदर्शन लेने की उम्मीद जताई।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal