Home » News Update » डीवीसी सीएसआर एवं ज्ञान- विज्ञान समिति के द्वारा पिलपिलो के सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन।

डीवीसी सीएसआर एवं ज्ञान- विज्ञान समिति के द्वारा पिलपिलो के सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन।

बोकारो थर्मल: नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट स्थित कंजकिरों पंचायत अंतर्गत पिलपिलो के सामुदायिक भवन में डीवीसी सीएसआर एवं ज्ञान- विज्ञान समिति के द्वारा सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीवीसी मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया, डीवीसी उपमहाप्रबंधक बीजी होलकर, डॉक्टर संगीता रानी,बेरमो प्रमुख गिरजा देवी, स्वाति होलकर,नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, ऊपरघाट जिप सदस्य कुमारी खुशबू, जिप सदस्य फूलमती देवी, जेपीएलएस के प्रमुख अनीता देवी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम की शुरुवात डीवीसी मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में महिलाओं का भूमिका महत्वपूर्ण है। यह दिन उस नारी शक्ति को समर्पित है। जिन्होंने अपने साहस, मेहनत और संकल्प के बल पर समाज को नयी दिशा दी है। ऊपरघाट की जिप सदस्य कुमारी खुशबू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कही कि महिलाएं समाज की सबसे बड़ी ताकत है, जो हमें एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाती है। बेरमो प्रमुख गिरजा देवी ने कही कि देश की मोदी सरकार द्वारा आधी आबादी के सम्मान के लिए 33 प्रतिशत सरकारी नौकरियों एवं संसद में आरक्षण के लिए प्रयत्नशील है. महिलाएं सशक्त होकर अपने अधिकार पाने के लिए आगे आएं। वही पर नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने कही कि सामाजिक,आर्थिक, शैक्षणिक विकास, संगठन व जागरूकता के बल पर महिलाएं कुरीतियों को मिटाने में सक्षम होंगी और आगे बढ़ेगी। वही पर डॉक्टर संगीता रानी ने कही कि नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। इसके पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत सॉल, पौधा और मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कर्पूरी उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापक जय लक्ष्मी, कंजकिरों पंचायत मुखिया ललिता देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य सह आजसू युवा राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो, जेपीएलएस के प्रमुख स्वाति सिंह, ज्ञान -विज्ञान समिति के अध्यक्ष सुभद्रा कुमारी, पूनम देवी, उर्मिला देवी, साजिया अंजुम, सुनीता कुमारी, सुषमा कुमारी, मनोज कुमार महतो, संतोष कुमार उजागर, दिनेश कुमार, बीरेंद्र कुमार महतो, नंदलाल मुंडा, शंकर महतो आदि महिला पुरुष शामिल थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal