Home » News Update » गोविंदपुर डी पंचायत मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन।

गोविंदपुर डी पंचायत मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन।

बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित गोबिंदपुर डी पंचायत सचिवालय भवन में मुखिया चन्दना मिश्रा के नेतृत्व में अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया चन्दना मिश्रा, उप मुखिया वार्ड सदस्यों एवं सुषमा कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां सभी महिलाओं ने एक दूसरे के गालों में गुलाल अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई देते हुए महिला दिवस मनाई गई। कार्यक्रम में बोकारो थर्मल के जीएम कॉलोनी, बिरसा नगर, सुभाष नगर, जनता नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं गोबिंदपुर डी पंचायत भवन में पहुंच कर पूरे गर्म जोशी के साथ एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर उप मुखिया देवंती देवी, सीमा महतो, सोनी गुप्ता, सुषमा कुमारी, राजेश चौधरी, मनोज साव, अमरनाथ चौबे, विष्णु साव, संगीता देवी, कुसुम देवी सहित काफी संख्या लोग मौजूद थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal