IND vs NZ: चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने फाइनल मैच जीतकर तीसरी बार टाइटल जीत इतिहास रचने का काम किया है।
जीत दर्ज करने के बाद भारतीय कप्तान ने ट्रॉफी उठाई। इससे पहले भारतीय टीम को जीत हासिल करने के बाद सफेद जैकेट पहनाई गई। टीम इंडिया के प्लेयर्स एक-एक कर आए और सफेद जैकेट पहनकर ट्रॉफी उठाई। इसके पीछे भी एक कारण है।
फैन्स के मन में सवाल जरुर आता होगा कि टीम इंडिया को सफेद जैकेट क्यों दी गई है। कीवी टीम तो ऐसी जैकेट नहीं मिली। पिछली बार 2017 में पाकिस्तानी टीम को भी सफेद जैकेट पहनने को मिली थी। अब ऐसा क्यों होता है और क्या कारण है, यह जानना अहम है।
क्यों मिलती है सफेद जैकेट्स
आईसीसी के मुताबिक़ सफेद जैकेट चैम्पियन टीम को सम्मान देने का एक बैज है। यह सामरिक उत्कृष्टता, दृढ़ संकल्प और सफलता की विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। आईसीसी ने अपनी वेबसाईट पर इस बारे में बताया है कि व्हाइट जैकेट चैंपियन टीम को सम्मान देने वाला बैज है। यह सामरिक प्रतिभा और एक विरासत की अथक खोज का प्रतीक है जो पीढ़ियों को प्रेरित करता है।
दुबई में टीम इंडिया का धमाल
यही कारण है कि जीत दर्ज करने वाली टीम को सम्मान के तौर पर यह जैकेट पहनने के लिए दी जाती है और हारने वाली टीम के लिए ऐसा नहीं होता है। दुबई में भी कीवी टीम को जैकेट नहीं मिली और टीम इंडिया को जीत दर्ज करने के बाद जैकेट्स पहनने के लिए दी गई। भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी का टाइटल अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया, अन्य कोई टीम तीन बार यह टाइटल नहीं जीत पाई।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
