Home » News Update » डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीएस कार्यालय का उद्घाटन समारोह संपन्न।

डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीएस कार्यालय का उद्घाटन समारोह संपन्न।

बेरमो -दामोदर घाटी निगम, एम्प्लोयी डिप्रेस क्लास लीग, बोकारो थर्मल इकाई कार्यालय का उद्घाटन बीटीपीएस के वरिष्ठ महा प्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया के करकमलो द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक (विद्युत् ) राजेश विश्वास, उप महा प्रबंधक प्रशासनिक बी जी होल्कर,उप माहा प्रबंधक (स्वास्थ) डॉ संजय कुमार, अभिजीत दुले, व कई अन्य डी वी सी, बोकारो थर्मल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि परियोजना प्रधान एस के अर्जरिया व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत ई डी सी एल परिवार के अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी द्वारा शिलापट का अनावरण परियोजना प्रधान द्वारा किया गया। परियोजना प्रधान कार्यालय के सभागार में बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर, बाबा तिलका मांझी, भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।उसके बाद मुख्य अतिथि के साथ सभी अधिकारी गण एवं ईडीसीएल के सदस्यों ने कार्यालय के बॉउंड्री दीवाल पर बने महापुरुषों के चित्र और स्लोगन की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। अंत में कार्यालय सभागार में ईडीसीएल अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी का स्वागत भाषण, संरक्षक बी जी होल्कर का उद्बोधन, विशिष्ट अतिथि महाप्रबंधक राजेश विश्वास का सम्बोधन के बाद मुख्य अतिथि एस के अर्जरिया ने अपने अविभाषण में कहा कि डीवीसी ईडीसीएल का कार्य सराहनीय है और संगठन के विकास के लिए प्रबंधन सहयोग करता रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन सचिव रमेश कुमार ने किया। सक्रिय भूमिका में बी एन प्रसाद, धुरवा मांझी, राहुल उरांव,राहुल देव कश्यप, रवि चक्रवर्ती, एस बार्जो, विनय कुमार, स्टेफेन राजन, टीकू गुहान,राहुल साहा, सुधीर हेमब्रोम आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal