Home » News Update » नबीनगर में होली मिलन समारोह: रंगों संग सौहार्द और भाईचारे का उत्सव!

नबीनगर में होली मिलन समारोह: रंगों संग सौहार्द और भाईचारे का उत्सव!

औरंगाबाद,नबीनगर: आज दिनांक 13 मार्च 2025 को सभागार भवन, प्रखंड कार्यालय, नबीनगर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का संचालन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख लव कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस आयोजन में प्रखंड के विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल हुए, जिनमें आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनराय राय, जिला पार्षद सदस्य हरी राम, कांग्रेस नेता संतन सिंह, श्याम बिहारी सिंह, सतेंद्र सिंह, रवींद्र सिंह, जदयू नेता सूर्यवंश सिंह, संजीव नारायण सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसके अलावा, मुखिया रामप्रसाद राम, कौशल सिंह, काली सिंह, गौतम गिरी, जगदीश चौधरी, उपेंद्र कुमार, हरेंद्र कुमार, रामविजय सिंह, पिंटू सिंह और पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार एवं चंदन कुमार ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

शिक्षा क्षेत्र से जुड़े धनंजय कुमार सिंह, मनीष कुमार, संजीव कुमार, आनंद कुमार, रमेश कुमार, रणजीत कुमार, विकास कुमार, भरत भूषण, ओमप्रकाश अग्रवाल एवं अनूप विश्वकर्मा ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रशासनिक अधिकारियों में बड़ा बाबू सुदर्शन सिंह, नजीर धीरेंद्र कुमार, सभी पंचायत सचिव, आवास पर्यवेक्षक एवं आवास सहायक संतोष कुमार, कनाई कुमार, सुनील कुमार, श्रीकांत कुमार, जितेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

होली मिलन समारोह ने सभी को सद्भाव, एकता और प्रेम का संदेश दिया। भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के इस आयोजन ने सभी को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।

 

लाइव 11 न्यूज़

औरंगाबाद से अविनाश कुमार का रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal