Home » News Update » डीडीसी ने तकनीकी विभाग की समीक्षा बैठक की, लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के दिए गए निर्देश

डीडीसी ने तकनीकी विभाग की समीक्षा बैठक की, लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के दिए गए निर्देश

Hazaribagh: उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर डीडीसी इश्तियाक अहमद की अध्यक्षता में सोमवार को तकनीकी विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीडीसी ने विशेष प्रमंडल, पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल विभाग,लघु सिंचाई, विद्युत विभाग,भवन निर्माण, बिजली विभाग जैसे अन्य तकनीकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में डीडीसी ने सभी तकनीकी विभाग के द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। बैठक में डीडीसी ने डीएमएफटी के तहत क्रियान्वित योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना की भी समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पूर्व के योजनाओं और छोटे योजनाओं को भी प्राथमिकता देते हुए ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का टेंडर हो गया है उसे शीघ्र शुरू करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया तथा जो कार्य अपूर्ण है उनपर आवश्यक गति लाकर पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने कहा कि अगर किसी योजना में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसकी सूचना देना सुनिश्चित करें। बैठक में डीडीसी इश्तियाक अहमद, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, विद्युत, विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण, भवन निर्माण, विशेष प्रमंडल सहित कई अन्य तकनीकी विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal