Home » News Update » टंडवा पंचायत का बढ़ा मान – गरीब मजदूर के बेटे सुधीर कुमार ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सीतामढ़ी में रचा इतिहास!

टंडवा पंचायत का बढ़ा मान – गरीब मजदूर के बेटे सुधीर कुमार ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सीतामढ़ी में रचा इतिहास!

औरंगाबाद, नबीनगर: मेहनत और लगन से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है, इसे साबित किया है औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा पंचायत के रहने वाले सुधीर कुमार ने। गरीब मजदूर स्वर्गीय सुखलाल चौधरी जी के बेटे सुधीर कुमार ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सीतामढ़ी में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सुधीर कुमार अपने घर में सबसे छोटे हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे।

सुधीर कुमार की इस सफलता से उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया, जिनके आशीर्वाद और सहयोग से यह संभव हो सका।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

लाइव 11 न्यूज़

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal