Home » News Update » फौजी को जेल भेजने वाले पर होगी कार्रवाई, रेस हुए DGP

फौजी को जेल भेजने वाले पर होगी कार्रवाई, रेस हुए DGP

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना की पुलिस ने एक फौजी और उसके भाई को किसी मामले में जेल भेल दिया था। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद DGP अनुराग गुप्ता रेस हो गये हैं। उन्होंने इस मामले पर संज्ञान लिया है और कोल्हान DIG मनोज रतन चोथे को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। DGP ने कहा कि देश का फौजी जेल जाये तो यह दुःख का विषय है और यह नहीं होना चाहिए। यदि कोई फौजी कानून तोड़ता है तो अच्छा होगा कि उसे नजदीक के Army Unit को सौंप दिया जाय, ताकि Army के अधिकारी उस पर अपने बने नियमों के अनुसार कार्रवाई कर सकें।

यहां याद दिला दें कि बीते 14 मार्च की देर शाम पुलिस अधिकारी के साथ विवाद होने पर भारतीय सेना के जवान सूरज राय व उसके चचेरे भाई विजय राय को जुगसलाई थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया। 15 मार्च को पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में पूर्व सैनिक संघ द्वारा विरोध जताते हुये जुगसलाई थाना व उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद DGP ने संज्ञान लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal