Home » News Update » जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुकूल राम को दी गई विदाई

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुकूल राम को दी गई विदाई

औरंगाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के सचिव न्यायाधीश सुकूल राम के सम्मान में जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद एवं न्यायिक अधिकारियों द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही और पत्रकार अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से न्यायाधीश सुकूल राम को साल और बुके भेंट कर सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने जानकारी दी कि न्यायाधीश सुकूल राम का तबादला नरकटियागंज किया गया है। उन्होंने अपना पदभार न्यायाधीश फतह दिवान खां को सौंप दिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार में उल्लेखनीय कार्यकाल

न्यायाधीश सुकूल राम ने 19 सितंबर 2023 से 19 मार्च 2025 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के सचिव के रूप में कार्य किया। उनके कार्यकाल में—

06 राष्ट्रीय लोक अदालतों का सफल आयोजन

हजारों सुलहनिय आपराधिक मामलों का निष्पादन

आमजनों को निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराना

जेल में बंद कई कैदियों की सहायता एवं मामलों का निपटारा

घटनाओं के पीड़ितों को विधिक प्राधिकार के माध्यम से प्रतिकर दिलाना

अधिकार मित्रों और पैनल अधिवक्ताओं के सहयोग से विधिक जागरूकता अभियान चलाना

इन उपलब्धियों के लिए न्यायाधीश सुकूल राम के कार्यकाल की न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

न्यायिक अधिकारियों और विधिज्ञ संघ द्वारा सम्मान

इससे पूर्व, जिला जज राजकुमार वन के चैंबर में सभी न्यायाधीशों ने न्यायाधीश सुकूल राम को विदाई दी और उनके कार्यों की सराहना की। वहीं, जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में भी अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, महासचिव जगनरायण सिंह सहित सभी कार्यसमिति सदस्यों ने उन्हें साल, बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया।

इस विदाई समारोह में जिले के कई वरिष्ठ अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

लाइव 11 न्यूज़

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal