Home » News Update » बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बने राजेश कुमार

बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बने राजेश कुमार

पटना/औरंगाबाद: बिहार कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। औरंगाबाद जिले के कुटुंबा विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने यह निर्णय लेते हुए पूर्व अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को पद से हटा दिया है।

राजेश कुमार कुटुंबा विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। उनके पिता, स्वर्गीय दिलकेश्वर राम, बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रह चुके हैं और उनके परिवार की राजनीति में गहरी पकड़ रही है। राजेश कुमार को इस नई जिम्मेदारी के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के जनरल सेक्रेटरी एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से प्रदेश कांग्रेस संगठन में समन्वय की कमी देखी जा रही थी, खासकर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के बीच तालमेल को लेकर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है।

राजेश कुमार के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला कदम बताया है। वहीं, उनके समर्थकों ने पटना और औरंगाबाद में जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

बिहार की राजनीति में इस बदलाव का क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा, लेकिन कांग्रेस ने इस कदम से संगठन में नई ऊर्जा भरने का संकेत जरूर दे दिया है।

 

लाइव 11 न्यूज़

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal