Home » News Update » हजारीबाग में उग्रवादियों का उत्पात, CCL कर्मी को मा’री गो’ली और…

हजारीबाग में उग्रवादियों का उत्पात, CCL कर्मी को मा’री गो’ली और…

Hazaribagh : हजारीबाग के उरीमारी में एक CCL कर्मी को गोली मार दी गयी। वहीं, निर्माण कार्य में लगे एक JCB को फूंक डाला गया। इसके अलावा दो अन्य JCB और तीन हाइवा में तोड़-फोड़ की गयी। मिली जानकारी के अनुसार इस दुस्साहसिक वारदात को उग्रवादियों ने अंजाम दिया है। लेवी नहीं मिलने के कारण उग्रवादियों ने यह तांडव किया है। गोली CCL कर्मी के पैर में लगी है। जख्मी कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को बीती देर रात उरीमारी के न्यू बिरसा कोल डिपू में अंजाम दिया गया। घटना के बाद उग्रवादियों ने स्पॉट पर करीब पांच राउंड गोलियां भी चलाई और फिर फरार हो गये। वारदात की फैली खबर के बाद हरकत में आई पुलिस ने करीब 10 संदेही लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal