Home » News Update » पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और पूर्व विधायक सौरव नारायण सिंह ने दिया आश्वासन, प्रार्थना स्थल होगा पुनर्निर्मित

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और पूर्व विधायक सौरव नारायण सिंह ने दिया आश्वासन, प्रार्थना स्थल होगा पुनर्निर्मित

हजारीबाग के ऐतिहासिक और सबसे पुराना करीब 150 वर्षों से अधिक समय से संत स्टीफन चर्च जो हजारीबाग के नए बस स्टैंड में स्थित है,चर्च परिसर के प्रार्थना स्थल को राजनीति कर हजारीबाग जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण कर हटाने का प्रयास किया गया और वहां पुलिस थाना बनाने का आवंटन किया गया। जिसमें आदिवासी समुदायों में आक्रोश भर गया इस आक्रोश को नियंत्रण करने के लिए झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह सदस्य समन्वय समिति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की और पूर्व विधायक सौरव नारायण सिंह का आगमन हुआ। साथ ही साथ एक बैठक भी चर्च परिसर में हुआ। इस बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव, महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान, बिनोद कुशवाहा, सहकारिता विभाग के अध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद, रवि शर्मा, महिला नेत्री कोमल कुमारी, पूनम यादव, महानगर उपाध्यक्ष परवेज अहमद, युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव, मो ग़ालिब, भैया असीम कुमार, राम कुमार पटेल, गुड्डू जमील, बबलू सिंह के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित रहे इस बैठक में आदिवासियों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की और सौरव नारायण सिंह ने जिला प्रशासन के साथ बैठक की और इनकी मागों पर शीघ्र संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal