Home » News Update » बिहार के इंटर का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

बिहार के इंटर का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

Patna : BSEB यानी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है। रिजल्ट को BSEB के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है। रिजल्ट आज यानी मंगलवार को दिन से करीब सवा एक बजे जारी किया गया। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 38 जिलों में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से आठ मार्च तक किया गया था। पिछले साल यानी 2024 के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21% रहा था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा था। नीचे दिये गये फोटो पर क्लिक कर देखें अपना रिजल्ट…

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal