Home » News Update » बोकारो थर्मल में मंगला माई की पूजा का आयोजन: श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक और बलि चढ़ाई

बोकारो थर्मल में मंगला माई की पूजा का आयोजन: श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक और बलि चढ़ाई

बोकारो थर्मल के निशन हाट स्थित आजाद बस्ती में मंगला माई की पूजा का आयोजन किया गया। यह पूजा चैत के पहले मंगलवार को शुरू हुई और दो दिवसीय होती है। बुधवार शाम को विसर्जन किया जाएगा। पूजा के दौरान, कोनार नदी से महिलाएं कलश में जल लेकर निशन हाट आजाद बस्ती पहुंचने तक पांच जगहों पर मुर्गा बलि किया गया। श्रद्धालु खाली पैर अग्नि परीक्षा देने के बाद पूजा मंडप में प्रवेश किया गया। इस दौरान, कई महिलाओं और पुरुषों के भितर मंगला माई का आगमन होता भी देखा गया। मंगला माई पूजा के दौरान, कॉलोनी के करण सिंह पर मंगला माई की सवारी आती है, जिसके कारण सोलह सिंगार करके कोनार नदी से कलश में जल लेकर आता है और पूजा करता है। प्रमुख रूप से, करण के भितर मंगला माई का आगमन होता है और यहां का मुख्य पुजारी सिकंदर मांझी हैं। जल लेट समय जगह-जगह बलि करते हुए आए। यह पूजा पिछले 8 वर्षों से चल रही है। इस दौरान, सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ रही, जिनमें से कई ने पहले मन्नत मांगी थी और अब प्रसाद चढ़ा रहे थे। जिनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, वे मुर्गा और पाठा की बलि चढ़ाते हैं।यहां 16 महिलाएं और 6 पुरुषों ने दिन भर का उपवास करके कलश यात्रा में शामिल हुए।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal