Home » News Update » डी ए वी कथारा में छठी से आठवीं का परीक्षाफल घोषित

डी ए वी कथारा में छठी से आठवीं का परीक्षाफल घोषित

बोकारो थर्मल के डी ए वी कथारा में दिनांक 25 मार्च दिन मंगलवार को छठी से आठवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के सभागार में एक समारोह आयोजित किया गया था। समारोह की शुरुआत बच्चों द्वारा मंत्रोचारण से की गई। इसके बाद, प्रत्येक वर्ग के सभी संकायों के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्य श्री बिपिन राय द्वारा सम्मानित किया गया। कक्षा छठी के पांचों संकायों में अर्पित कुमार ठाकुर 98.7% के साथ क्लास टॉपर बने, जबकि कक्षा सातवीं के पांचों संकायों में आदर्श राज और सतीश कुमार संयुक्त रूप से 92.4% लाकर क्लास टॉपर बने। कक्षा आठवीं के पांचों संकायों में अनिशा कुमारी 96.29% के साथ क्लास टॉपर बनीं। प्राचार्य सह निदेशक श्री राय ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे भविष्य में इससे बेहतर प्रदर्शन करें।

इस पूरे कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन विद्यालय के सीसीए कोऑर्डिनेटर बी के दसौंधी द्वारा किया गया, जिसे सफल बनाने में पंकज कुमार, रंजीत सिंह, तेजोमित्र पाठक, जयपाल साव, रितेश कुमार, संगीत पाठक, सुमन कुमारी एवं नीलम कुमारी का अहम योगदान रहा।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal