Home » News Update » खागा थाना परिसर में हुआ ईद सरहुल व रामनवमी को लेकर शांति समिति का हुआ बैठक आयोजित !

खागा थाना परिसर में हुआ ईद सरहुल व रामनवमी को लेकर शांति समिति का हुआ बैठक आयोजित ! 

देवघर से याकूब अंसारी की रिपोर्ट,

रामनवमी ईद और सरहुल के अवसर पर खागा थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को खागा थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सारठ डीएसपी रंजीत लकड़ा खागा थाना प्रभारी धर्मवीर भगत समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे! बैठक का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है,सारठ डीएसपी रंजीत लकड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी और ईद दोनों ही भाईचारे और खुशियों का प्रतीक हैं.तथा सरहुल, वसंत ऋतु में मनाये जाने वाला एक प्रमुख आदिवासी त्योहार है. त्योहार मनाते समय यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि शांति व्यवस्था भंग न हो! साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि हमें अफवाहों से से दुरी रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हर स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है.साथ ही कहा डीजे गाजे बाजे व जुलुस के दौरान कोई भी ऐसी स्तिथि पैदा न करें जिससे किसी को कोई परेशानी हो,उपस्थित गन्य मान्य लोगों ने सारठ डी एस पी व खागा थाना प्रभारी को यह आश्वासन दिया की खागा थाना क्षेत्र में किसी तरह का कोई दिक्कत होने नहीं देंगे, हम सब यहां भाई भाई के तरह सदियों से पर्व हो या त्यौहार हम सब एक दुसरे से गले मिलकर मनाते है और आगे भी शांतिपूर्वक रूप से ऐसे ही मनाते रहेंगे! इस मौके पर उपस्थित अनवर खान, इम्तियाज अंसारी, रजाक अंसारी, देवेंद्र मुर्मू, भुवनेश्वर भंडारी, गणेश मंडल, पशुपति कोल, एवं काफी संख्या में शांति समिति सदस्य मौजूद थे

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal