आपसी सद्भाव, सौहार्द व सामाजिक समरसता का त्यौहार है रमजान मोबारक – सत्यानन्द भोगता

टंडवा(चतरा)राज्य के पूर्व मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के टंडवा प्रखण्ड के ग्राम कमता राहम में पवित्र रमजान के मौके पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार पार्टी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। श्री भोगता जी के कार्यक्रम में आगमन पर आयोजक समिति के लोगों ने फूल माला पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान श्री भोगता जी ने कहा कि इस पवित्र माहे रमजान आपसी सद्भाव, सौहार्द व सामाजिक समरसता का त्यौहार है। यह त्यौहार सब गिला शिकवा आपसी भेदभाव को भूलकर एक होने का अवसर है। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, राजद वरिष्ठ नेता अतिक मंसूरी, समाजसेवी नन्दू सिंह, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुभाष यादव, सदर तस्दीक अंसारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष सिमरिया गुड्डू आलम, युवा नेता बिनोद भोक्ता, जियाउल अंसारी, मोबिन अंसारी, असलम अंसारी, बिनोद गंझू, रामकुमार यादव, सुरेश यादव, राजद महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
