Ranchi : राजधानी रांची में सरेशाम एक जूता दुकानदार का गला रेत डाला गया। इस दुकानदार का नाम भूपल साहू बताया गया। वह चटकपुर के सरना टोली का रहने वाला है। भूपल का जूता दुकान ‘विशाल फुटवेयर’ पंडरा ओपी क्षेत्र में रवि स्टील के पास है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान में उसका गला रेतकर अपराधी फरार हो गये। वारदात की फैली खबर के बाद इलका में तहलका मच गया। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान भूपल साहू को अस्पताल ले गयी है। वहीं, हमला किसने और क्यों किया, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
