Home » News Update » तेनुघाट स्थित शहीद पार्क में आयोजित शहादत दिवस

तेनुघाट स्थित शहीद पार्क में आयोजित शहादत दिवस

तेनुघाट —- झारखण्ड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद साथ में पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय थे। तेनुघाट स्थित शहीद पार्क में आयोजित शहादत दिवस समारोह में शामिल हुए।  मंत्री योगेंद्र प्रसाद और रविन्द्र कुमार पांडेय ने ने वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा नीलाम्बर और पीताम्बर केवल दो नाम नहीं, बल्कि वे स्वाभिमान, संघर्ष और स्वतंत्रता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजी हुकूमत अपने अन्यायपूर्ण कानूनों और शोषणकारी नीतियों से जनता पर अत्याचार कर रही थी, तब इन वीर सपूतों ने विद्रोह का बिगुल फूंका। उन्होंने अपने समाज के हक और सम्मान के लिए संघर्ष किया और मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी। कहा कि शहीदों का बलिदान हमें सिखाता है कि अन्याय के सामने झुकना नहीं चाहिए, बल्कि संगठित होकर उसका प्रतिकार करना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने वीर शहीदों को नमन किया।

पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा कि जल, जंगल, ज़मीन के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद वीर क्रांतिकारी नीलांबर-पीतांबर के आदर्शों पर चलने जरूरत है। आज हमारे हक और अधिकार की बात करने वाले हमरे हक और अधिकार छीनने का प्रयास करते है। भूमिपुत्रों के अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले इन वीरों का संघर्ष झारखंड के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।

आदिवासी स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की जो मशाल उन्होंने जलाई है, कभी बुझने नहीं दी जाएगी।

इस मौके पर भोगता समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य समारोह में मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। संचालन हीरालाल भोक्ता एवं भोला भोक्ता ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता सोहन गंझु ने किया। जिला प्रवक्ता सह केंद्रीय सदस्य जिला अध्यक्ष सोहन गंझु, सचिव रामचंद्र गंझु, युवा अध्यक्ष भोला भोक्ता,जगन भोक्ता, सेवा गंझु, सुरेश गंझु , मोहन भोक्ता, पूरन भोक्ता,अर्जुन सिंह भोक्ता, भुनेश्वर गंझु, लाल मोहन सिंह भोक्ता, सुरेश गंझु, वकील गंझु, मनु लाल गंझु, अरविंद भोक्ता, सुरेश भोक्ता,किरण भोक्ता सहित अन्य लोग शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal