Home » News Update » बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 6 पर यात्री ट्रेन से गिरकर घायल…

बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के गेट संख्या 6 पर यात्री ट्रेन से गिरकर घायल…

बेरमो :-बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 6 के पास एक यात्री ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। यात्री अहमदाबाद एक्सप्रेस से गिरा है, जिसकी पहचान जागेशर बिहार निवासी इम्तियाज के रूप में की गई है।

बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7:40 बजे बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 6 के पास एक व्यक्ति ट्रेन संख्या 19413 अहमदाबाद से चपेट में आ गया। वह गिर गया या आत्महत्या करने का प्रयास किया, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई।

घायल अवस्था में गोमिया सीआरपी और आरपीएफ की टीम तत्काल प्राथमिक इलाज के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया, जहां उसके परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर ले गए। खबर लिखें जाने तक घटना का कारण नहीं पता चल पाया है l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal