Home » News Update » व्यवसायों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध

व्यवसायों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध

पत्थलगडा़(चतरा)प्रखंड मुख्यालय स्थित दुकानदारों अपनी दुकानों को स्वेच्छा से बंद रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। व्यवसायी आशीष कुमार दांगी ने बताया कि हाल के दिनों में पत्थलगड़ा थाना में पीड़ितों के द्वारा दिए गए आवेदनों की सहीं जांच किए बिना निर्दोष परिवारों को जेल भेजा जा रहा है। इससे कई परिवार परेशान हो रहे हैं और मानसिक तनाव में आकर गलत कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। व्यवसायों का कहना है कि ऐसे कई घटनाएं हो चुकी है। जिसमें निर्दोष लोग प्रभावित हुए हैं। इसी के विरोध में स्थानीय दुकानदारों अपने दुकान बंद कर प्रशासन के रवैए पर नाराजगी जताई और डीआईजी, एसपी समेत उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस विरोध प्रदर्शन में कृष्णा दांगी, विनय दांगी, अमित कुमार, संतान दांगी, चंदन कुमार, दिलीप ठाकुर, राजकुमार अग्रवाल, रूपेश कुमार, जय करण दांगी, शशि ठाकुर, औल साव, शंकर दांगी के अलावे व्यवसाय से जुड़े कई लोग शामिल थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal