रामनवमी, ईद और सरहुल को लेकर शुक्रवार को
पतरातू थाना में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें दर्जनों जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में तीनों पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। थाना क्षेत्र में कहीं भी विवादित गाना नहीं बजाने, अफवाह से बचने को कहा गया। किसी भी तरह की अवैध नशीली पदार्थ बेचने पर थाना को सूचना देने का अपील पतरातू थाना प्रभारी की ओर से की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ आईपीएस गौरव गोस्वामी ने की। मौके पर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, मुखिया किशोर कुमार महतो, गिरजेश कुमार,पानो देवी, अजय सिंह, संजय सिंह, ज्योति गुप्ता, रंजीत बेसरा, वीरेंद्र झा, शशि पाठक, सुजीत कुमार पटेल, मोहम्मद सलीम आदि दर्जनों गणमान्य लोग शामिल थे।
पतरातू से गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
