Home » News Update » जबरदस्त एनका’उंटर में जांबाजों ने मा’र गिराये 16 नक्सली, AK-47 और रॉकेट लॉन्चर मिला

जबरदस्त एनका’उंटर में जांबाजों ने मा’र गिराये 16 नक्सली, AK-47 और रॉकेट लॉन्चर मिला

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में हुए जबरदस्त एनकाउंटर में जांबाजों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है। एनकाउंटर स्थल पर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस कप्तान किरण चौहान ने बताया कि सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर उपमपल्ली केरलपार इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में 16 नक्सली मारे गए, जबकि दो जवान जख्मी हो गए हैं। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद भी कर लिए गए हैं। SP के अनुसार सुकमा के केरलापाल थाना क्षेत्र के गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सली कमांडर जगदीश और अन्य नक्सलियों की सूचना मिली थी। इसके बाद 28 मार्च की शाम को सुकमा DRG और CRPF की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च अभियान के लिए रवाना हुई थीं। गोगुंडा में ऊंचे ऊंचे पहाड़ी है और इस इलाके को नक्सली सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं। इस पहाड़ी को जवानों ने रातों-रात चढ़कर घेर लिया। शनिवार की सुबह दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी के बाद भरी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 16 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल हुए हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में एके 47, एसएलआर, इंसास राइफल, .303 राइफल, रॉकेट एवं बीजीएल लांचर हथियार समेत विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal