Home » News Update » मिश्रा कोचिंग के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया परचम, प्रणव बने बिहार टॉपर

मिश्रा कोचिंग के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया परचम, प्रणव बने बिहार टॉपर

औरंगाबाद,नबीनगर: टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित मिश्रा कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और औरंगाबाद जिले का नाम रोशन किया। इस कोचिंग के मेधावी छात्र प्रणव कुमार सिन्हा (पिता- नागेंद्र सिन्हा, ग्राम- कर्मा लहंग) ने 476 अंक प्राप्त कर बिहार बोर्ड टॉपर्स की सूची में अपना स्थान दर्ज कराया।

कोचिंग के संस्थापक राकेश मिश्रा एवं सहयोगी शिक्षक सुधीर रंजन, धीरज कुमार, मुमताज अहमद, सुहैल आलम एवं विवेक कुमार ने प्रणव की इस सफलता पर गर्व जताया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

100% रिजल्ट, कई छात्रों ने 400+ अंक प्राप्त किए

मिश्रा कोचिंग के सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। अन्य टॉप स्कोर करने वाले छात्रों में –

शुभम कुमार – 463 अंक

आयुष कुमार – 447 अंक

आदित्य कुमार – 443 अंक

इसके अलावा कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 400 से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और कोचिंग संस्थान की गुणवत्ता को साबित किया।

हर साल बेहतर रिजल्ट देने वाला संस्थान

कोचिंग संचालक राकेश मिश्रा ने बताया कि “हमारी कोचिंग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है, जिसका परिणाम हर वर्ष दिखता है। यहाँ से पढ़ने वाले छात्र लगातार टॉपर्स की सूची में आते हैं और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।”

इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में जबरदस्त उत्साह है।

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal