Home » News Update » गजना धाम में भव्य हिंदू नववर्ष समारोह, सूर्य मंदिर निर्माण हेतु जनभागीदारी की अपील

गजना धाम में भव्य हिंदू नववर्ष समारोह, सूर्य मंदिर निर्माण हेतु जनभागीदारी की अपील

औरंगाबाद (बिहार): नवीनगर प्रखंड अंतर्गत मुंगीया पंचायत स्थित प्रसिद्ध गजना धाम में भव्य एवं दिव्य सूर्य मंदिर के निर्माण की घोषणा के साथ हिंदू नववर्ष का स्वागत बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य सूर्य मंदिर निर्माण की सफलता हेतु जनभागीदारी को बढ़ावा देना था।

गजना धाम का धार्मिक महत्व

गजना धाम, औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना अंतर्गत कररबार नदी के किनारे स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहाँ हर वर्ष सावन व महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए आते हैं। अब यहाँ एक भव्य सूर्य मंदिर के निर्माण की योजना बनाई गई है, जिससे इस क्षेत्र का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व और भी बढ़ जाएगा।

सूर्य मंदिर निर्माण की घोषणा और सहयोग अपील

इस विशेष अवसर पर गजना धाम न्यास समिति द्वारा सूर्य मंदिर निर्माण की सफलता हेतु एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। गजना धाम मंदिर के महंत अवध बिहारी दास जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की।

मीडिया प्रभारी अरविंद पासवान ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र के भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनेगा। आयोजन समिति ने घोषणा की कि सहयोग राशि देने वाले श्रद्धालुओं के नाम मंदिर में अंकित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख हस्तियाँ

इस भव्य आयोजन में कई गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

अरुण सिंह (RSS), मुखिया आमोद चंद्रवंशी, संजय सिंह, मुखिया जयप्रकाश सिंह,

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं महोत्सव पुरुष सिद्धेश्वर विद्यार्थी, दूधेश्वर मेहता,

टंडवा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, लवकुश प्रसाद

भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के राष्ट्रीय सचिव आदित्य श्रीवास्तव, शंभू पांडेय,

धनंजय सिंह, रामकेवल सिंह, विक्रम सिंह, प्रेम सिंह, अरविंद सिंह, कृष्णानंद जी महाराज,

जितेंद्र वर्मा, भृगु सिंह, मिथिलेश चंद्रवंशी, अरुण मेहता, शिवनारायण सिंह,

ई. अरुण सिंह, रामजी सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह

इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

इस आयोजन में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें कई नामी गायक और वादक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रमुख गायक:

धर्मेंद्र यादव, राम श्याम, रौनक गगन, मनीष राज, मुकेश चौबे, ब्रिटेन गहलोत, पवन विश्वकर्मा,

वाद्य यंत्र कलाकार:

बैंन्जू: फुलेंद्र राम, सनोज राम

नाल: पिंटू राम, अमोघ सिंह

जोड़ी: प्रकाश राम

इसके अतिरिक्त, इस आयोजन में आए गणमान्य अतिथियों को साल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

गजना धाम का आध्यात्मिक योगदान

गजना धाम न केवल एक धार्मिक स्थल है बल्कि एक आध्यात्मिक केंद्र भी है, जहाँ भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। बिहार और झारखंड के बॉर्डर पर स्थित यह मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। सूर्य मंदिर निर्माण से इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग करने का आग्रह किया और मंदिर निर्माण की सफलता हेतु सभी को संकल्प दिलाया।

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal