Home » News Update » चांद का हुआ दीदार, सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से क्षेत्र में मनाया गया ईद

चांद का हुआ दीदार, सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से क्षेत्र में मनाया गया ईद

टंडवा (चतरा) 30 मार्च रविवार को चांद का दीदार होने के साथ हीं पूरे भारत में 31 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी।मालूम हो कि रमजान पाक महीने में मुस्लिम रोजेदारो ने 2 मार्च से रोजा रखना शुरू किया था।रविवार 30 मार्च संध्या को महीनो इन्तजार के बाद ईद के चांद का दीदार हो गया है।चांद का दीदार होते हीं प्रखंड भर के मुस्लिम भाई बहनो ने एक दूसरे को बधाई दिया तथा खुशी का इजहार किया। सोमवार को टंडवा,राहम,कमता,कसियाडीह,एवं रहमत नगर भर पुरे क्षेत्र में हर्सोल्लास के साथ नमाज अदा के साथ। ईद का चांद देखकर खुशी का इजहार करने वालो में भाजपा नेता मो० सनाउल्लाह साहब, मुखिया पति सह समाजसेवी मो0 सुभान मियां, रौशन अंसारी, कलाम अंसारी, नूरुल अंसारी सहित सैकडो मुस्लिम धर्मालंबियों ने प्रखंड वासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी है। बताते चलें कि चांद रात के बाद सुबह ईद-उल-फितर मनाया जाता है, यह दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है। रमजान के महीने भर के रोजे इस दिन समाप्त होते हैं। इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं जिसमें सूरज निकलने के बाद से सूरज के डूबने तक खाने-पीने से दूर रहते हैं। इसलिए ईद-उल-फितर को “रोजे खत्म करने का त्योहार” भी कहा जाता है। इस्लामिक चंद्र कैलेंडर में दसवां महीना शव्वाल है और इस महीने का पहला दिन दुनिया भर में ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal