Home » News Update » झारखंड- बड़ी खबर: लाठीचार्ज में मारे गये युवक के परिजनों को 20 लाख मुआवजा, नौकरी भी मिलेगी, तीन माह के भीतर सभी को दी जायेगी नौकरी।

झारखंड- बड़ी खबर: लाठीचार्ज में मारे गये युवक के परिजनों को 20 लाख मुआवजा, नौकरी भी मिलेगी, तीन माह के भीतर सभी को दी जायेगी नौकरी।

Bokaro News` : जवानों की लाठीचार्ज से हुई मौत पर भड़के आक्रोश व झारखंड की गरमाई राजनीति के बीच बोकारो स्टील लिमिटेड अब बैकफुट पर है। मामले में एक्शन दिखाते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की बात कही है। उपायुक्त विजया जाधव ने बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक (एचआर) हरीमोहन झा को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।

इससे पहले गुरुवार की ही देर रात बोकारो जिला प्रशासन हरकत में आ गया था। हाईलेवल मीटिंग में डीसी के साथ एसपी और बीएसएल प्रबंधन के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। एसपी मनोज स्वर्गियारी, बीएसएल के ईडी और सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक समेत कई सीनियर अधिकारियों से डीसी ने विस्तार से घटना को लेकर चर्चा की।

बैठक में ये फैसला हुआ है कि मृतक प्रेम कुमार महतो के परिवार को 20 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। उनके एक परिजन को नौकरी भी मिलेगी। झड़प में घायल लोगों का बीजीएच में मुफ्त इलाज होगा। उन्हें 10 हजार रुपए का मुआवजा भी दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक बैठक में प्रशासन ने विस्थापितों की सभी मांगें मान ली हैं। ट्रेनिंग पूरी कर चुके अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं के लिए 21 दिन में नियुक्त किया जायेगा। वहीं तीन महीने के भीतर उनकी नियुक्ति की जाएगी। नए प्रशिक्षुओं को कोचिंग की सुविधा भी मिलेगी।विस्थापितों की अन्य मांगों पर हर महीने की 15 तारीख को बैठक होगी। इसमें जिला नियोजन पदाधिकारी और अपर समाहर्ता मौजूद रहेंगे। डीसी ने अधिकारियों को इन निर्णयों के अनुपालन की निगरानी का निर्देश दिया है।प्रशासन ने जिलेवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal