Home » News Update » अनुमंडल स्तरीय बाहा बोंगा सरना समिति के बैनर तले बहुत ही धूम-धाम और हर्षौल्लास के सरहुल पर्व मनाया गया

अनुमंडल स्तरीय बाहा बोंगा सरना समिति के बैनर तले बहुत ही धूम-धाम और हर्षौल्लास के सरहुल पर्व मनाया गया

तेनुघाट —- तेनुघाट पंचायत सचिवालय के पास अनुमंडल स्तरीय बाहा बोंगा सरना समिति के बैनर तले बहुत ही धूम-धाम और हर्षौल्लास के सरहुल पर्व मनाया गया। पारंपरिक बेस भूसा के साथ युवक, युवती एवं महिला पुरुष के द्वारा ढोल नगाड़े और मंडर के थाप थिरकते नजर आए। एवं युवतियों और महिला के द्वारा लोक नृत्य किया गाय। जहां नायके बाबा मुकाम मांझी तथा नायके हाड़ाम चमन गंझु टुड्डू के द्वारा विधिवत प्राकृतिक फूलो से पूजा अर्चना किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप उपाध्यक्ष सह झामुमो नेता राधा सोरेन  उपस्थित थे। इस अवसर पर राधा सोरेन ने कहा कि बाहा बोंगा पोरोब हमलोगों का मुख्य पर्व के रूप में मनाते है जहां शुद्ध रूप से प्राकृतिक सामाग्रियों से पूजा किया जाता इस पर अनुमंडल के सभी पंचायतों के आदिवासी समाज के महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित हुए। आगे उन्होंने कहा कि हमलोग इस मंच के द्वारा कहना कि झारखण्ड सरकार से मांग करते है कि आदिवासियों का बहुल संख्या को देखते हुये सरना धर्म कोड लागु किया जाय और राज्य भाषा के दर्जा दिया जाय। विगत कई वर्षों से सरना धर्म कोड लागु करने के लगातार आंदोलन जारी है पर अभी तक सरना धर्म कोड का लागू नही हो पाया।आगे जानकारी देते हुये बताया कि आगामी 13 तारीख को जारंगडीह बाहा बोंगा पर्व मनाया जायेगा। उस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्म पत्नी कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होगें। आयोजन में राकेश सेठी झामुमो बोकारो जिला व्यवसाय संघ के अध्यक्ष भी मंडर थाप पर थिरकते नजर आए। और उन्होंने कहा वहीं इस अनुमंडल स्तरीय बाहा बोंगा पर्व में झारखंड सरकार के पेय जल एवं स्वच्छता सह उत्पाद मद निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद जी को आना था परन्तु किसी कारणों से उपस्थित नहीं हो सके और उनके जगह प्रतिनिधि के रूप में आने मौका मिला राकेश सेठी ने कहा प्राकृतिक का पर्व है। मौके पर  जिप सदस्या माला कुमारी, पूर्व जिप सदस्य दिलीप मुर्मू, करमचन्द हांसदा, फिनिराम सोरेन, सुखनाथ मुर्मू, श्री राम हेम्ब्रम, सेवालाल मुर्मू, रीता देवी, होपन हेम्ब्रम, मनोहर मुर्मू, कौलेश्वर मुर्मू, सीडी हांसदा, बाबूचंद मुर्मू, मुखिया अरविंद मुर्मू,नेमचंद मांझी,सीताराम मुर्मू, शक्तिधर महतो आदि मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal