धनबाद के पुलिस लाइन रोड स्थित ISM के पास एक युवक ने कार में बैठे मासूम को लेकर भागने की कोशिश की। बच्चे की दादी के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रोहित को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धनबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने दिनदहाड़े कार में बैठे मासूम को ले भागने की कोशिश की। पुलिस लाइन रोड ISM के पास घटी इस घटना में भीड़ ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने समय पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ से बचाया और गिरफ्तार कर थाने ले गई।
घटना के वक्त मटकुरिया निवासी अंकिता सिंह अपने बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं. कार उनके देवर चला रहे थे। वह पास की एक गैस चूल्हा रिपेयरिंग शॉप पर रुके थे। इस दौरान अंकिता शॉप में थीं। उनका बेटा कार से बाहर आया और फिर वापस कार में चला गया। वहां उसकी दादी पहले से बैठी थीं।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
