Home » News Update » मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक के समक्ष अधिकारियों एवं संवेदकों को लगाई कड़ी फटकार

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक के समक्ष अधिकारियों एवं संवेदकों को लगाई कड़ी फटकार

तेनुघाट —- झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा मध निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक के समक्ष अधिकारियों एवं संवेदकों को लगाई कड़ी फटकार।  बताते चलें कि गोमिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों प्राथमिकता के आधार पर बिजली आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत और कहा कि मेरे कार्यकाल में नजर अंदाजी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोमिया विधान सभा अंतर्गत कथारा टी आर डब्ल्यू बनाया जाएगा ताकि उसका स्थल निरीक्षण भी किया गया है। टी आर डब्ल्यू बनने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। ट्रांसफार्मर खराब होने पर बोकारो और धनबाद जाना पड़ता था जो काफी दूरी तय करना पड़ता था उस परेशानी से लोग अब बचेंगे। तेनुघाट टूरिस्ट कांप्लेक्स बिजली विभाग के वरीय अधिकारियो के साथ बैठक की। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ, महा प्रबंधक सह मुख्य अभियंता विद्युत आपूर्ति धनबाद अशोक कुमार सिन्हा, अधीक्षण अभियंता विद्युत प्रमंडल चास डी के सिंह, विद्युत कार्यपालक अभियंता तेनुघाट प्रभाकर कुमार, अंचल अधिकारी गोमिया आफताब आलम, गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो शामिल थे ।  अनुमंडल पदाधिकारी, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता ने पुष्प गुच्छ दे कर मंत्री महोदय का स्वागत किया।बोकारो जिला में कैसे बेहतर बिजली बहाल हो उस बात को लेकर चर्चा की और सख्त निर्देश दिया कि हर हाल गर्मी को देखते हुए जर्जर बिजली तार एवं बिजली पोल को सुदृढ़ करे ताकि लोगों तक बेहतर बिजली पहुंच सके।

अधिकारियों को निर्देश दिया कोई कमी या परेशानी का सीधा संवाद हमसे करे। उन्होंने कहा प्राथमिकता का मापदंड क्या तय किया है आपने जिस गांव में बिजली नहीं है पहले उस गांव में बिजली बहाल हो। जिस गांव में कई माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण विद्युत नहीं मिल रहा है उसे तुरंत विद्युत आपूर्ति करे। छोटे छोटे त्रुटी के कारण कोई गांव अंधकार में है तो उसे तुरंत विद्युत आपूर्ति करे और जो संवेदक कार्य के प्रति लापरवाही बरतती है तो उसे ब्लैक लिस्टेड करे। सरकार का मतवाकांक्षी योजनाओं से क्षेत्र के गरीब गुरबों को कैसे लाभ पहुंचे इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार के द्वारा ग्रामीणों का बिजली बिल माफी को लेकर भी सरकार गंभीर है जिस गरीब का अबतक बिजली बिल माफ नहीं हुआ है उसका भी लिस्ट तैयार करे। जर्जर बिजली की तार, पोल को दुरुस्त करने का अविलंब निर्देश विभाग को दिया है। बिजली की चपेट में आने से मवेशी मृत्यु का मुआवजा में काफी बिलंब का मुद्दा पर भी नाराजगी व्यक्त की। गोमिया प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के आंगन बाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका को नियुक्ति पत्र दिया तथा पेटरवार प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में पशुधन योजना अंतर्गत शेड निर्माण का परिसंपति का वितरण किया गया। वहीं बिजली से मरे मवेशियों का दो लाभुकों के बीच मुआवजा का भी वितरण किया गाय। पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सड़क दुर्घटना में मरे तीन व्यक्तियों का भी मुआवजा भी वितरण किया गया।

इस मौके पर पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष महतो, अंचल अधिकारी अशोक राम, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, संजय कुमार शर्मा, मिक्की सिन्हा, गोपाल जी विश्वनाथन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal