Home » News Update » तेनुघाट अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्य फलाहारी महतो का शुक्रवार को निधन हो गया।

तेनुघाट अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्य फलाहारी महतो का शुक्रवार को निधन हो गया।

तेनुघाट —- तेनुघाट अधिवक्ता संघ के वरीय सदस्य फलाहारी महतो का शुक्रवार को निधन हो गया। मालूम हो कि दिवंगत फलाहारी महतो जो लगभग 85 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और जिनका इलाज चल रहा था। आज शुक्रवार को उनका निधन हो गया। निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास बगदा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उनके पार्थिव शरीर को अधिवक्ता संघ भवन परिसर में लाया गया। जहां अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने उनके दर्शन की और भगवान से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। बताते चले की दिवंगत फलाहारी महतो जो सिविल के एक बहुत ही अच्छे वकील थे। उनके निधन हो जाने से उनकी कमी को शायद ही कोई पूरा कर सके। वह अपने पीछे पुत्र पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि जैसा की हमारी परंपरा है किसी भी अधिवक्ता के निधन के बाद अधिवक्ता संघ के सदस्य अपने आप को एक दिन न्यायिक कार्य से अलग रखते हैं। जिसे लेकर शनिवार को अधिवक्ता संघ के सदस्य अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखेंगे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal