Home » News Update » फर्जीवाड़ा होने से पूर्व ग्रामीणों ने किया भंडाफोड़

फर्जीवाड़ा होने से पूर्व ग्रामीणों ने किया भंडाफोड़

टंडवा: अंचल क्षेत्र के प्रस्तावित परियोजना उरदा से धनगडा के बीच रेलवे लाइन निर्माण हेतु 56.137 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण से संबंधित संयुक्त जांच के प्रयासों को लगा जोर का झटका। गुपचुप तरीके से अपने हित साधने के प्रयास में जुटे कुछ बिचौलियों का मंसूबा आज काढमदिरी के ग्रामीणों ने किया विफल। जानकारी देते हुवे दिलीप पांडेय व रमेश राणा ने बताया कि तीव्र विरोध की भनक लगते हीं बगैर ग्रामीणों से मुखातिब हुवे संबंधित लोग भागे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 को काढमदिरी, 26 को सिसई, 28 को कबरा, 29 को वृंदा, 30 को टेकठा एवं 02/05/2025 को उरदा में उक्त विषय को लेकर अंचल कार्यालय द्वारा जारी पत्र में बैठक निर्धारित की गई है। ग्रामीणों द्वारा समुचित प्रचार- प्रसार के आभाव में जानकारी नहीं होने की बातें कही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है की सेरगदाग के तर्ज में यहां पर भी गुपचुप तरीके से फर्जीवाड़ा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal