Home » News Update » मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 11 लाभुको के बीच बकरा व बकरी का किया गया वितरण

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 11 लाभुको के बीच बकरा व बकरी का किया गया वितरण 

तेनुघाट — पेटरवार प्रखंड अंतर्गत ओरदाना पंचायत के सरैया टाँड़ में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालन विभाग के द्वारा बकरा -बकरी का वितरण मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, पशुपालन पदाधिकारी कुमार अनंत सागर ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच बकरा व बकरी का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रहलाद महतो ने कहा कि यह योजना झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिससे लोग स्वरोजगार अर्जित कर अपना जीवन यापन कर सके । उन्होंने लाभुको से बात करते हुए कहा कि अच्छी तरह से रखरखाव करें और एक स्वरोजगार का संसाधन बनाएं ।इस दौरान कुल 11 लाभुकों के बीच बकरा व बकरी का वितरण किया गया। इस योजना के तहत एक बकरा तथा 4 बकरी प्रति लाभुक दिया गया। योजना में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा महिला, विकलांग को 90 प्रतिशत एवं अन्य को 75 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया। वही ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन विभाग के द्वारा आए दिन पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालन विभाग के द्वारा प्रखंड परिसर में वितरण न कर‌ पंचायत में किया गया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal