Home » News Update » बोकारो में जवान लड़के का म’र्डर, दोस्तों के बुलाने पर निकला था घर से

बोकारो में जवान लड़के का म’र्डर, दोस्तों के बुलाने पर निकला था घर से

Bokaro : बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी गांव में टांगी से वार कर एक जवान लड़के को मौत के घाट उतार दिया गया। खून से लथपथ उसकी डेड बॉडी बीरोह टांड जंगल में मिली। लाश की शिनाख्त बिपुल मिश्रा के तौर पर की गयी। करीब 25 साल का बिपुल, मिश्रा टोला के रहने वाले गुलचंद कुमार मिश्रा का बेटा था। घरवालों का कहना है कि बीते मंगलवार को शाम करीब सात बजे तीन दोस्तों के बुलावे पर बिपुल घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। उसे हर संभावित ठिकाने पर खोजा, पर कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने बीरोह टांड जंगल में बिपुल की खून से लथपथ डेड बॉडी को देखा। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर पेटरवार थानेदार राजू मुण्डा अपनी टीम के साथ स्पॉट पर पहुंचे और डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक लड़के को कस्टडी में लिया है। बिपुल मिश्रा की हत्या के पीछे छुपे राज तक पहुंचने के लिए पुलिस न्यूटन डॉग की मदद भी ले रही है। इधर, बिपुल की हत्या की फैली खबर के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा उबाल पर है

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal