Jamshedpur : चलते-चलते एक कार अचानक धधक उठी। थोड़ी ही देर में उसमें जोरदार धमाका भी हो गया। कोई कुछ कर पाता, आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। इस हादसे में कार सवार शख्स जिंद जल कर मर गया। हृदयविदारक यह घटना जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव इलाके में हुई। घटना की जानकारी देते हुए CCR DSP मनोज ठाकुर ने बताया कार के नंबर प्लेट के आधार पर मटतक की शिनाख्त हो पायी है। मरने वाले शख्स का नाम सुनील अग्रवाल है। करीब 50 साल के सुनील अग्रवाल कदमा के विजया हैरीटेज के रहने वाले थे। घर में पूछताछ के दौरान पता चला कि सुनील अग्रवाल एक एलपीजी सिलेंडर लेकर घर से निकले थे।
DSP ने बताया कि कार में आग लगते ही थोड़ी देर में एक ब्लास्ट हुआ। धमाके के दौरान गैस सिलेंडर क्षतिग्रस्त हालत में मिला। जबकि ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स की मौत हो गयी। पुलिस को उसका कंकाल मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है साथ ही इस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया हैं।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
