Home » News Update » कालीचरण शर्मा बोकारो थर्मल के नये डीजीएम प्रशासन,चार डीजीएम की पदस्थापना,

कालीचरण शर्मा बोकारो थर्मल के नये डीजीएम प्रशासन,चार डीजीएम की पदस्थापना,

बेरमो :- डीवीसी मुख्यालय कोलकाता द्वारा सोमवार को चार प्रोजेक्टों में चार नये डीजीएम प्रशासन की पदस्थापना की गई है. वरीय जीएम विद्युत डॉ डीवी राजन के हस्ताक्षर तथा पत्रांक 477 से सभी की पदस्थापना की गई है. बोकारो थर्मल के डीजीएम प्रशासन बीजी होलकर के स्थान पर कालीचरण शर्मा को बोकारो थर्मल का नया डीजीएम बनाया गया है. बीजी होल्कर सीएसआर के डीजीएम बने रहेंगे. इसी प्रकार सुखमय नायक को कोडरमा, श्रीकांत गेदाला को डीएसटीपीएस अंडाल तथा अंकुर हजारिका को रघुनाथपुर का डीजीएम प्रशासन नियुक्त किया गया है. बोकारो थर्मल में नये डीजीएम की पदस्थापना से माना जा रहा है कि आनेवाले समय में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे l

बेरमो संवाददाता राजेश सागर को रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal